दो विशाल भूकंपों से वेनेजुएला मलबे में तब्दील

25 जून को दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था जबकि लगभग 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र राजधानी कराकास के पश्चिम में स्थित मोरोन क्षेत्र के पास था।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार अब तक कम से कम 188 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई इमारतें ढह गईं। अस्पतालों और सार्वजनिक भवनों को नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के बीच बचाव अभियान लगातार जारी है।

सबसे अधिक नुकसान राजधानी कराकास और ला गुआइरा क्षेत्र में हुआ है। कई रिहायशी इमारतें धराशायी हो गईं। मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी नुकसान पहुंचने के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स के कारण राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र सहित अमेरिका। फ्रांस। मेक्सिको। स्पेन और कई अन्य देशों ने राहत दल और मानवीय सहायता भेजने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय खोज एवं बचाव टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार यह वेनेजुएला में पिछले कई दशकों की सबसे विनाशकारी भूकंपीय घटनाओं में से एक है। अधिकारियों ने लोगों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने और केवल आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

Avatar photo
नाज़्नी खान